LS34. महर्षि मेँहीँ के रोचक संस्मरण || १५५ मधुर एवं शिक्षाप्रद संस्मरणों में गुरदेव की अपूर्व महिमा का वर्णन
महर्षि मँहीँ के रोचक संस्मरण
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मँहीँ परमहंस जी महाराज के जीवन से जुड़े कई रोचक संस्मरणों पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो उनके शिष्यों द्वारा लिखे गए हैं। ये संस्मरण उनके व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान और उनके शिष्यों के प्रति करुणा को दर्शाते हैं। प्रस्तुत पुस्तक में विशेष रूप से 155 से अधिक संस्मरणों का संग्रह कर प्रकाशित किया गया है । इसके लेखक पूज्यपाद लालदास जी महाराज सद्गुरु महर्षि मँहीँ परमहंसजी महाराज के सानिध्य में 12 वर्षों तक रहे हैं और उनके जीवन को निकटता से देखा है। उनके जीवन से संबंधित संस्मरणों की एक बृहद स्मृति इनके पास है । उन्ही स्मृतियों में से कुछ मधुर एवं शिक्षाप्रद संस्मरणों लिखकर छपाया गया है। आइये इस पुस्तक का संक्षिप्त अवलोकन करते हैं--
लालदास साहित्य सीरीज की 33वीं पुस्तक 'महकते फूल' के बारे में जानने के लिए 👉यहाँ दवाएँ।
१५५ मधुर एवं शिक्षाप्रद संस्मरणों में गुरदेव की अपूर्व महिमा का वर्णन की पुस्तक का संक्षिप्त विवरण
सद्गुरु महर्षि मँहीँ महाराज के भाव और आचरण को देखकर कई लोग यह कहते थे कि उनको "ईश्वर प्राप्त" हो गया है। इस पर वे अपने प्रवचनों में कहा करते थे कि संतों का विचार ही उनका प्राणधार है, जिसमें वे इतने दृढ़ हैं कि कोई उन्हें डिगा नहीं सकता। यह उनकी अपने मार्ग के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है। उन्होंने अपने महाप्रयाण से पहले अपने शिष्यों को आश्वस्त किया था, "मैं मोक्ष नहीं चाहता हूँ, तुम लोगों के उद्धार के लिए पुनः आऊँगा"। यह उनके शिष्यों के प्रति गहरे प्रेम और कल्याण की भावना को प्रदर्शित करता है। उनकी दिव्य शक्तियों से जुड़े संस्मरण भी मिलते हैं, जिनमें बताया गया है कि वे कभी-कभी दूसरों के मन की बातों को जानकर उसका जवाब देते थे और लोगों के दुखों को दूर करते थे। एक प्रवचन में उन्होंने अपने एक सत्संगी का उदाहरण दिया, जो धान की कटाई के समय अपने परिवार के साथ मिलकर स्तुति और सत्संग करता था। इसके माध्यम से उन्होंने घर-घर में सत्संग और सामूहिक उपासना के महत्व पर बल दिया, ताकि समाज में ईश्वर भक्ति बढ़े और लोग अच्छे कर्मों में संलग्न हों। सद्गुरु महर्षि मँहीँ महाराज ने अपने जीवन में कठोर तपस्या की। संस्मरण बताते हैं कि उनके आश्रम में भक्तजन साधना करते थे और वे स्वयं ध्यान योग में लीन रहते थे। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चे गुरु की दीक्षा से व्यक्ति आत्मज्ञान प्राप्त कर सकता है। ये संस्मरण महर्षि मेंहीं के सादे जीवन, उच्च विचारों और संतमत के सिद्धांतों के प्रति उनके समर्पण को स्पष्ट रूप से उजागर करते हैं।
|
'गुरदेव के मधुर संस्मरण' पुस्तक के बारे में
अधिक जाकनकारी के लिए
👉 यहां दबाएं.
'महर्षि मेंहीं के रोचक संस्मरण ' पुस्तक को आप "सत्संग ध्यान स्टोर" की निम्नलिखित साइड से अभी ऑनलाइन खरीद सकते हैं-
आप इस अनमोल ग्रंथ के मूल संस्करण को @satsangdhyanstore, @amazon, @instamojo इत्यादि वेबसाइट से न्यूनतम सहयोग राशि ₹150/- + शिपिंग चार्ज के साथ निम्नलिखित लिंक में से किसी एक से औनलाइन आर्डर करें-
बिशेष-- प्रभु प्रेमियों ! उपरोक्त लिंक में से कहीं भी किसी प्रकार का पुस्तक खरीदने में दिक्कत हो, तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर मैसेज करें. इससे आप विदेशों में भी पुस्तक मंगा पाएंगे. कृपया कॉल भारतीय समयानुसार दिन के 12:00 से 2:00 बजे के बीच में ही हिंदी भाषा में करें.
प्रभु प्रेमियों ! लालदास साहित्य सीरीज में आपने 'महर्षि मेंहीं के रोचक संस्मरण' नामक पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त की. आशा करता हूं कि आप इसके सदुपयोग से इससे समुचित लाभ उठाएंगे. इतनी जानकारी के बाद भी अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई शंका या कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट करें। इस लेख के बारे में अपने इष्ट मित्रों को भी बता दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें। सत्संग ध्यान ब्लॉग का सदस्य बने। इससे आपको आने वाले हर पोस्ट की सूचना नि:शुल्क आपके ईमेल पर मिलती रहेगी। . ऐसा विश्वास है.जय गुरु महाराज.
लालदास साहित्य सीरीज की अगली पुस्तक- LS36
| प्रभु प्रेमियों ! लालदास साहित्य सीरीज की 36वीं पुस्तक है "संत-महात्माओं की कुुंडलियां". इस पुस्तक के बारे में विशेष जानकारी के लिए 👉 यहां दबाएं |
सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए यहां दवाएं।
---×---
LS34. महर्षि मेँहीँ के रोचक संस्मरण || १५५ मधुर एवं शिक्षाप्रद संस्मरणों में गुरदेव की अपूर्व महिमा का वर्णन
Reviewed by सत्संग ध्यान
on
दिसंबर 20, 2025
Rating:
Reviewed by सत्संग ध्यान
on
दिसंबर 20, 2025
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं:
जय गुरु महाराज कृपया इस ब्लॉग के मर्यादा या मैटर के अनुसार ही टिप्पणी करेंगे, तो उसमें आपका बड़प्पन होगा।